
सतबहनी मे जुलूस पर श्री श्री महावीर अखाड़ा समिति का हैरतअंगेज खेल-करतब प्रदर्शन
आदित्यपुर। श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति, सतबहनी के तत्वावधान में इस वर्ष रामनवमी पूजन एवं विसर्जन जुलूस का आयोजन पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखाड़ा परिसर में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक अखाड़ा रीति के अनुसार पगड़ी बांधकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का नेतृत्व संरक्षक सह वरिष्ठ विहिप नेता भगवान सिंह एवं अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया।
*शौर्य प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र*
समारोह के दौरान अखाड़ा के युवाओं एवं खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज खेल-करतब प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संरक्षक भगवान सिंह का घोड़े पर सवार होकर किया गया तलवारबाजी प्रदर्शन रहा, जिसे देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पंकज सिंह, अनिल प्रसाद, अखिलेश तिवारी, अनुज सिंह, राकेश सिंह, चंदन सिंह, मानिकचंद दास, कृष्ण यादव, अमित सिंहा, छोटन सिंह, कमल दास, आनंद दुबे एवं अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
