
सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला में चुनावी सरगर्मी शांत होते ही एक बड़ी समस्या ने दस्तक दे दी है। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले शुक्रवार शाम से ही जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मुख्य जलापूर्ति मशीन के जल जाने के कारण यह संकट पैदा हुआ है।
जलापूर्ति बाधित होने का सबसे बुरा असर सरगीडीह, नीमडीह, गुटु साई और गुड़ियाडीह जैसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में देखा जा रहा है।
शुक्रवार शाम से नल सूखे पड़े हैं, जिसके कारण दैनिक कार्यों के लिए भी लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले से ही पानी की आपूर्ति कम थी, और अब मशीन खराब होने ने स्थिति को ‘कोढ़ में खाज’ जैसा बना दिया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने पदभार संभालते ही कड़ा रुख अपनाते हुए 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया था।
लेकिन प्रशासन की सुस्ती के कारण रविवार शाम तक भी पानी की एक बूंद सप्लाई नहीं हो सकी। अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना और जल संकट की निरंतरता से जनता के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है।
क्षेत्र में पानी का कोई अन्य सुलभ साधन न होने के कारण स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि:
जब तक मशीन की मरम्मत नहीं होती, नगर पंचायत तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी भिजवाए।
प्रभावित मोहल्लों में प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित हो।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही टैंकरों की व्यवस्था नहीं की गई, तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने जन जीवन अस्तव्यस्त है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
