• Sun. Mar 1st, 2026

आदित्यपुर थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 1, 2026
आदित्यपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सरायकेला जिले के तीन थाना क्षेत्रों—आदित्यपुर, कांड्रा और आरआईटी—में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों,
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और आपसी प्रेम-भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने की।
आरआईटी थाना की बैठक में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की सख्त चेतावनी देते हुए सतत निगरानी की बात कही। वहीं कांड्रा थाना में थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने रफ ड्राइविंग,
बाइक स्टंट और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानकारी दी।प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से शांति, संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। बैठक के दौरान नगर निगम के नवनियुक्त मेयर संजय सरदार का गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।
बैठक में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, नवनियुक्त पार्षद अवधेश सिंह, जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, जगदीश नारायण चौबे, लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान,
कृष्ण गोपाल पिंटू, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, भगवान सिंह, देवांग चंद्र मुखी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, महेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *