
आदित्यपुर। आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को आरआईटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव के समय मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं,
होली के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी, स्टंटबाजों व अनियंत्रित बाइकर्स पर सख्ती होगी और नदियों व जलाशयों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी।
साथ ही, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा पानी के टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह के विवाद या अवैध गतिविधियों से दूर रहकर शांतिपूर्ण ढंग से रंगोत्सव मनाएं।
कार्यक्रम में अधिवक्ता ओम प्रकाश, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद—कुमारी वेदना गोप, रिंकी कुमारी, रामप्रसाद मुखी, दुर्गा चरण बेसरा, नीतू शर्मा और अवधेश सिंह उपस्थित रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया, ताकि क्षेत्र में आपसी भाईचारा बना रहे और हुड़दंगियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
