
झरिया: वार्ड 37 से नव निर्वाचित पार्षद गुड़िया देवी के विजय जुलूस में रंगारंग माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए गुड़िया देवी ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड 37 में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना होगा। “वार्ड में लंबे समय से पेयजल की परेशानी है, इसे दूर करना मेरा पहला लक्ष्य है,” उन्होंने कहा।
गुड़िया देवी ने आगे बताया कि स्वच्छता, सड़क और नाली की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा, ताकि वार्ड 37 को एक आदर्श वार्ड बनाया जा सके।
स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि नई पार्षद उनके भरोसे पर खरी उतरेंगी और क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
