• Sun. Mar 1st, 2026

एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना का 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Mar 1, 2026

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के समापन समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सुरक्षा एवं संचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान पुनः स्थापित की है।

केरेडारी खनन विभाग ने ओवरऑल ओपन कास्ट माइंस (ग्रुप-ए) श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार, डस्ट सप्रेशन एवं अग्निशमन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, एक्सकेवेशन वर्कशॉप श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार तथा मॉडल (स्टॉल) श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर संपूर्ण परियोजना परिवार को गौरवान्वित किया।

यह उल्लेखनीय सफलता श्री के. चंद्रशेखर, परियोजना प्रमुख केरेडारी के दूरदर्शी नेतृत्व, श्री बी.वी. रमेश कुमार, महाप्रबंधक (खनन)/माइन एजेंट के प्रभावी मार्गदर्शन तथा सभी विभागाध्यक्षों के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय का परिणाम है।

ये सम्मान अनुशासन, नवाचार, और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। एनएमएल केरेडारी में सुरक्षा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति, हमारी पहचान और उत्कृष्टता की आधारशिला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *