
बोकारो थर्मल। होली महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने की।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के साथ होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा तथा अश्लील या भड़काऊ गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने लोगों से मर्यादित एवं सांस्कृतिक तरीके से होली मनाने की अपील की।

बैठक में यह भी कहा गया कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करे तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहे। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, हुड़दंग या गलत आचरण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि होली का पर्व आपसी मेल-जोल और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं।
इस बैठक में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
