• Wed. Apr 15th, 2026

डीवीसी अस्पताल व सीएसआर कोनार की पहल — बांडीसिमर में स्वास्थ्य जांच शिविर, 142 लोगों की जांच 

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026
crescent ad

 

 

बांडीसिमर में डीवीसी अस्पताल व सीएसआर कोनार द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

लहरियाडीह। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांडीसिमर, लहरियाडीह में डीवीसी अस्पताल एवं सीएसआर कोनार के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य स्वास्थ्य जांच सह मलेरिया एवं डेंगू जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान कुल 142 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक डॉ. बी. एन. मंडल एवं डॉ. एजाज अहमद ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं। साथ ही मलेरिया और डेंगू से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देते हुए साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की अपील की गई।

शिविर को सफल बनाने में डीवीसी कोनार हॉस्पिटल के दिनेश किस्कू, नंदलाल साव, विवेक केरकेट्टा तथा सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार एवं टेकलाल महतो की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *