• Sat. Feb 21st, 2026

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख की सहायता, सीएसआर के तहत कंप्यूटर वितरण

admin's avatar

Byadmin

Feb 20, 2026

 

 

बोकारो थर्मल क्षेत्र में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बोकारो थर्मल निवासी श्रमिक स्व. राजू सिंह के परिजनों को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2.00 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को यह सहायता राशि सौंपी गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस अवसर पर कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गोमिया स्थित मेहर यात्रा के अनाथ बच्चों एवं महिलाओं को दो कंप्यूटर भी प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि इससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा में मदद मिलेगी और वे आधुनिक तकनीक से जुड़ सकेंगे।

 

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (B&O), प्रशासनिक कार्यालय धनबाद विवेक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक बोकारो अभिषेक कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रशासनिक कार्यालय धनबाद सुशांत राव तथा मुख्य प्रबंधक बोकारो थर्मल अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एटीएम की स्थापना से डीवीसी-बीटीपीएस के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ अब परिसर के भीतर ही मिल सकेगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक डीवीसी-बीटीपीएस सुशील कुमार अग्रवाल, प्रबंधक डीवीसी-बीटीपीएस सरफराज अली, उप कमांडेंट सीआईएसएफ अनिल प्रसाद, उप महाप्रबंधक (B&O) प्रशासनिक कार्यालय धनबाद विवेक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक बोकारो अभिषेक कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रशासनिक कार्यालय धनबाद सुशांत राव तथा मुख्य प्रबंधक बोकारो थर्मल अमित कुमार उपस्थित रहे।

 

इसके अतिरिक्त एसबीआई की ओर से राहुल कुमार, सुमन कुमारी, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार (एसबीआई लाइफ) एवं रविंद्र कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में बीटीपीएस के अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि एटीएम की सुविधा से कर्मचारियों को नकदी निकासी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और कार्य में सुगमता आएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *