
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। नगर निगम मेयर पद के प्रबल दावेदार बास्को बेसरा कल मंगलवार 3 तारीख को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नामांकन को लेकर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर बास्को बेसरा ने कहा कि आदित्यपुर का सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नामांकन से पूर्व बास्को बेसरा महावीर अखाड़ा स्टेशन रोड (डबल रोड) स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे वे अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए सरायकेला स्थित उपायुक्त कार्यालय (डीसी ऑफिस) के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने आदित्यपुर की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सहभागी बनें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
