
पत्रकार चंचल गोस्वामी

‘प्रकाश ’26’ के अंतर्गत हुई विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के छात्र ओवेश अली, देवराज शर्मा, प्रियांशु कुमार, मनीष कुमार और निखिल कुमार ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए।
उनके प्रोजेक्ट की मौलिकता, उपयोगिता तथा प्रस्तुति शैली को निर्णायक मंडल द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।
यह उपलब्धि विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धति का प्रमाण है।
इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन रहा।
विद्यालय के निदेशक डॉ एस खालिद, चीप पर्सन डॉक्टर निखत परवीन, मैनेजर ममता सिन्हा,प्रधानाचार्य चाँदनी त्रिगुणाईत एवं समस्त प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
IIT (ISM) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में मिली यह सफलता ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया की शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को और सशक्त करती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
