

पत्रकार चंचल गोस्वामी

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में 20 जनवरी 2026 को क्रेसेंट

ओलंपिक वीक 2026 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत विद्यालय ध्वजारोहण, पारंपरिक मशाल प्रज्ज्वलन एवं मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के माननीय अध्यक्ष डॉ. शमीम अहमद ने औपचारिक रूप से क्रेसेंट ओलंपिक वीक 2026 की घोषणा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के अंतर्गत उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिससे सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
उद्घाटन दिवस पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर बॉयज़ फुटबॉल फाइनल मुकाबले में जीनियस हाउस ने यूनिटी हाउस को पेनल्टी शूटआउट में 1–0 से पराजित कर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग के क्रिकेट मैच में यूनिटी हाउस ने जस्टिस हाउस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया; इस मैच में पितांबर ने 70 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। जूनियर बॉयज़ के तृतीय स्थान के फुटबॉल मैच में फ्रीडम हाउस ने जस्टिस हाउस को पेनल्टी शूटआउट में 1–0 से पराजित किया, वहीं सीनियर गर्ल्स खो-खो मुकाबले में जस्टिस हाउस ने फ्रीडम हाउस को 13–6 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
फुटबॉल जूनियर बॉयज़ (कक्षा 3 से 5) की समग्र प्रतियोगिता में जीनियस हाउस ने स्वर्ण, यूनिटी हाउस ने रजत तथा फ्रीडम हाउस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी खेल गतिविधियाँ पीटीआई शिवा कुमार महतो, एनसीसी इंस्ट्रक्टर दवेश कुमार तिवारी एवं पीटीआई रंजिता कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
