
*धनबाद :* ईस्ट बसूरिया के बौआकला सात नम्बर बस्ती में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गुरुवार को महादेव स्थान मंदिर प्रांगण में खिचड़ी मेला का आयोजन किया गया। आसपास के शिव भक्तों ने मंदिर प्रांगण नाया (पुजारी) फोकन महतो ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया।

श्रद्धालुओं ने मिट्टी से बनाये गए घोड़ा को चढ़ाकर पूजा करते हैं। उक्त मौके पर ग्रामीण मेला का आयोजन होता है। साथ ही नटुवा नाच होती है। ग्रामीण दयानंद महतो ने बताया कि यह आयोजन प्राचीनकाल से होते आ रही है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन यह खिचडी मेला का आयोजन होता है। मौके पर पंसस शंकर रजक, शिवनंदन महतो, दयानंद महतो, महेंद्र सिंह, संतोष साव, महेंद्र निषाद, भगीरथ महतो, शिवलाल महतो, मुकेश मल्लाह, संतोष रवानी, जेडी महतो, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।

इधर, बरवाअड्डा के बड़ा जमुआ में खेलायचंडी मेला लगा। इसमें में भक्तों की भीड़ उमड़ीद्ध
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
