• Mon. Jan 12th, 2026

सरायकेला: आदित्यपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी , नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन

BySubhasish Kumar

Jan 9, 2026

सरायकेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शुक्रवार को तकरीबन 1: 25 बजे आदित्यपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।

उनके साथ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी  और घाटशिला के विधायक सोमरेश सोरेन भी थे । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर एमएन सिंह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की कृपा से साल 2022 को आयडा से भूमि मिली थी। यह मेडिकल कॉलेज 100 सीटों से शुरू हो रहा है। उन्होंने इसके लिए सीएम और पू्र्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कोल्हान में आज का दिन ऐतिहासिक है। नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पहले बैच का कोर्स शुरू हो चुका है। आज इसका विधिवत उद्घाटन हो रहा है। इस संस्थान ने लंबे अरसे से स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज बनाए हैं।

यह संस्थान आने वाली पीढ़ी को तराशने में लगे हैं। आप बड़े पैमाने पर युवाओं को बेहतर दिशा दिखाने का काम शुरू किया है। यह सराहनीय है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला काम है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप हैं। आप पढ़ाई कर निकलेंगे तब तक यहां अगली पीढ़ी ऐडमिशन लेगी। जब आप डाक्टर बन कर निकलेंगे तो समाज को आपसे उम्मीद होगी। उस पर आप खरे उतरें।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अब झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीजों की सरकार जांच कराई जाएगी। किस जिले में कितने सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीज हैं। इसका आंकड़ा सामने आएगा कि झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया के कुल कितने मरीज हैं। इसके बाद सरकार सभी थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों का इलाज होगा।

अब तक इन मरीजों का इलाज झारखंड के बाहर होता था। इन मरीजों को दूसरे राज्य जाना पड़ता था। अब झारखंड में ही इन मरीजों का इलाज उपलब्ध होगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है।

स्वास्थ्य सचिव अजय सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जमशेदपुर के आसपास यह तीसरा मेडिकल कॉलेज है। अभी झारखंड में कुल 10 मेडिकल कॉलेज हैं। चार साल के अंदर यह संख्या 20 कर देंगे। चार साल में झारखंड में 20 मेडिकल कॉलेज होंगे। सरकार तीन मेडिकल कॉलेज बना रही है। एक मेडिकल कॉलेज चाइबासा में बन रहा है। एक-एक मेडिकल कॉलेज कोडरमा और बोकारो में बन रहे हैं। सरकार तीन मेडिकल कॉलेज बना रही है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *