• Tue. Dec 30th, 2025

सरायकेला :विधायक सविता महतो ने सिद्धि विनायक कंपनी परिसर में 7 सौ जरुरतमंद लोगो के बीच किया कंबल का वितरण ।

Byadmin

Dec 28, 2025

 

 

सरायकेला : चांडिल प्रखंड के चौलीवासा, चौका व चांडिल पंचायत के 7 सौ जरुरतमंद असहाय महिला व पुरुष के बीच रुगड़ी स्थित सिद्धि विनायक कंपनी की और से बढ़ते ठंड को देखते हुए रविवार को कंपनी परिसर में 7 सौ कंबल का वितरण किया गया।

लोगों के बीच कंबल का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सविता महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा बढ़ते ठंड में लोगों को कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगा। विधायक ने लोगो से कहा ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कंबल का उपयोग अवश्य करें।

विधायक ने कहा पुरे विधानसभा क्षेत्र में जरुरत मंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी के मालिक बिजय मित्तल, शंकरलाल अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शंभु शर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *