• Sat. Apr 4th, 2026

आदित्यपुर : राष्ट्रपति के आगमन पर सड़क मरम्मत, लेकिन बाकी इलाकों में जर्जर हालत__ औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़क मरमत कराने को लेकर लोजपा जिलाध्यक्ष ने की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 22, 2025
crescent ad

आदित्यपुर : आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत की जा रही है। सड़क किनारे बसे दुकानदारों को हटाया गया, पैरों की कटाई की गई एवं लाइट को दुरुस्त कराई जा रही है। जिसे लेकर समाजसेवी, नेता एवं स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है।

स्थानीय निवासी, मनीष कुमार ने कहा कि आकाशवाणी चौक से एनआईटी कॉलेज तक सड़क मरमत होना आदित्यपुर के लोगों के लिए अच्छी बात हैं, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे जगह हैं, जहां सड़क की साफ सफाई, नालियों की सफाई, लाइट एवं सड़क मरम्मत को लेकर चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रातों-रात सड़क का मरमती हो रही है, वही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र में भी सड़क निर्माण होना चाहिए।

सरायकेला जिले को एशिया की बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भी गिना जाता है, लेकिन आज तक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क की स्थिति जर्जर हालत में है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और रोजगार का साधन भी कम होता जा रहा है।

लोजपा के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जिले में आने से सरायकेला के लिए एक गर्व की बात है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम की अन्य क्षेत्रों को अनदेखी करना जनता में मायूसी छाई हुई है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दुकान तोड़े गए, लाइट लगाई जा रही हैं, कचरे वाले जगह को ढाका भी जा रहा है, कुछ मार्ग भी बनाई जा रही है, लेकिन इलाके में कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जहां बड़े-बड़े इमारते बनाकर बिना पार्किंग का मुख्य मार्ग आदित्यपुर-कांड्रा पर ही वाहन लगवा रहे है, जिस पर नगर निगम कार्रवाई करने पर कोताही बरती है। उन्होने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क की स्थिति पूरी तरह से जर्जर हालत में है। सरकार को भी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के बारे में सोचना चाहिए। अगर ससमय सड़क निर्माण कर दिया जाता है तो सड़क दुर्घटनाएं में कमी आ सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *