
चरपोखरी प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी के प्रांगण में शिक्षक अधिगम सामग्री प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा सृजित टि एल एम प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी का मूल्यांकन पांच वरिष्ठ शिक्षकों ने मिलकर किया, जिसमें मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल कुमारी, गणित शिक्षिका रिंकी कुमारी, शिक्षिका कुमारी दूर्गा, वरिष्ठ कला शिक्षक रौशन राय और शिक्षक कुमार उदय मोहन शामिल थे।

प्रदर्शनी में प्रथम स्थान कुश कुमार सिंह मध्य विद्यालय कंपनी, द्वितीय स्थान शिखा कुमारी मध्य विद्यालय सारोपुर और तृतीय स्थान सुकेश कुमार श्रीवास्तव मध्य विद्यालय पसउर ने हासिल किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा और उन्होंने प्रोजेक्ट की सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
