• Fri. Mar 6th, 2026

अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए प्रवास करेंगे सुनील साहू

admin's avatar

Byadmin

Dec 19, 2025

 

*बड़कागांव*। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखण्ड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोरवा विधायक रणविजय साहू जी के भव्य स्वागत को लेकर 28 दिसम्बर को लातेहार जिला मुख्यालय में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है ! उक्त समारोह को सफल बनाने के लिए टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू जी 21 से 28 दिसम्बर तक लातेहार प्रवास करेंगे।

श्री साव ने यह भी बताया कि फिलहाल 21 दिसम्बर को लातेहार जिला कार्यसमिति की बैठक होगी और अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से रणनीति बनाई जाएगी ! जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन टीएसफोर लातेहार के जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू जी के द्वारा किया जा रहा है ! जहां लातेहार जिला के गाँव-गाँव से भारी संख्या में स्वजातिय भाई-बहनों का महाजुटान होगा वहीं झारखण्ड के सभी जिला से टीएसफोर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित होंगे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *