• Thu. Mar 5th, 2026

सेवा सप्ताह के अंतर्गत ललित अग्रवाल को “युवा सेवा प्रेरणा सम्मान”

admin's avatar

Byadmin

Dec 16, 2025

 

झरिया: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष ललित अग्रवाल जी को झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत होने पर शाखा की ओर से “युवा सेवा प्रेरणा सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि ललित अग्रवाल जी को यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण का परिचायक है। उनके कार्यों से युवाओं को सदैव प्रेरणा मिलती रही है।

इसी क्रम में शाखा के पूर्व अध्यक्ष विशाल पलसानिया जी को भी उनके निरंतर सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण एवं मार्गदर्शक भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सीए श्याम साह तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल उपस्थित रहे। सभी ने दोनों पूर्व अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *