
झरिया : पूर्व विधायक संजीव सिंह करीब 9 वर्षों बाद अपनी कर्मभूमि झरिया पहुंचे। कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया। उनके साथ वर्तमान विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं और झरिया वासियों से मुलाकात की।

मीडिया को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि करीब साढ़े आठ वर्षों बाद आज झरिया आने का अवसर मिला। झरिया की धरती से उनके पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह का गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद भी जिस तरह कार्यकर्ता सिंह मेंशन परिवार के साथ मजबूती से जुड़े रहे, उसके लिए वे सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
इसके बाद संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह झरिया प्रेस क्लब पहुंचे, जहाँ भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता स्वर्गीय शैलेंद्र चंद्रवंशी की प्रथम श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। नम आंखों से दोनों नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
