• Fri. Mar 6th, 2026

कुल्टी – सप्ताह व्यापी श्री राम कथा मंत्रोचारण और यज्ञ के साथ संपन्न हुआ

admin's avatar

Byadmin

Dec 15, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का सप्ताह व्यापी श्री राम कथा सोमवार को मंत्रोचारण और यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ में पांच मुख्य यजमानों धम॔पत्नी के साथ हिस्सा लिया।

इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी कालेज मोड़ के निकट पंकज पोद्दार के बागान में आयोजित श्रीराम कथा को लेकर अखिल भारतीय महिला सम्मेलन कुल्टी शाखा की अध्यक्ष साक्षी पोद्दार ने बताया कि सात दिवसीय श्री राम कथा से राममय शब्दों के उच्चारण से गुंजायमान था, पूरा क्षेत्र राममय हो गया था ।

जिसमें कथा वाचक शिवम शुक्ला जी महाराज ने सात दिनों तक बड़े ही विस्तार पूर्वक मार्मिक ढंग से राम कथा का विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान किया ।

कथा को सुनने के लिए बराकर , कुल्टी, नियामतपुर व आसपास के क्षेत्र की काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए । सोमवार की देर शाम को कथा वाचक शिवम शुक्ला जी महाराज ने राम कथा को विश्राम देते हुए कहा कि हर एक सनातनी को राम कथा अवश्य सुनना चाहिए तथा इसका अनुसरण करते हुए इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए ।

कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया । जहां क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों सहित काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । महिला समिति की सदस्यों ने बताया कि लोगों में भक्ति भावना प्रचार प्रसार के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ताकि आने वाली नई पीढ़ी को भी भक्ति के मार्ग पर चलने की सीख मिल सके । कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *