• Fri. Mar 6th, 2026

डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में शोकसभा का आयोजन,दी गई श्रद्धांजली

admin's avatar

Byadmin

Dec 14, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में रविवार को भाकपा नेता मनीरुद्दीन की डीवीसी के ऐश पौंड में असामयिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाकपा नेता मो.शाहजहां, बेरमो अंचल सचिव ब्रज किशोर सिंह, मुखिया बिश्वनाथ महतो, रामेश्वर साव, असीम तिवारी, पप्पू शर्मा, इंद्रदेव यादव, अर्जुन राम,

अनिल घांसी, आबिद परवेज, मुंशी प्रसाद यादव, रेवतलाल महतो, अलीमुदिन, धनेश्वर महतो, बक्शी सिंह, राम किशन महतो, सूरज कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। शोक सभा को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि मनीरुद्दीन विगत् पचास वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहने के साथ-साथ शाखा सचिव भी थे।

पार्टी विस्तार, मजदूरों के हित तथा आम लोगों की भलाई के लिए उनके द्वारा कई रचनात्मक कार्य किये गये जिसे कदापि नहीं भूला जा सकता है। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजली दी और एक मिनट का मौन भी धारण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *