• Thu. Apr 2nd, 2026

भाजपा बडकागांव पूर्वी तथा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता तथा विजय यादव बनें।

admin's avatar

Byadmin

Dec 14, 2025

 

पंकज ठाकुर

crescent ad

बडकागांव। भारतीय जनता पार्टी जिला के द्वारा शनिवार देर रात को हजारीबाग जिला के 15 मंडलों के अध्यक्षो का नाम सहित बड़कागांव पूर्वी तथा पश्चिमी मंडल अध्यक्षों की चयन किया गया।

जिसमें खरांटी गांव के निवासी पूर्वी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव को बड़कागांव पूर्वी (उरीमारी) भाजपा मंडल अध्यक्ष चुना गया। वहीं भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता को बड़कागांव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित दोनों मंडल अध्यक्षों को रविवार को बड़कागांव काली मंदिर के समीप भाजपा के युवा वर्ग ने आतिशबाजी कर एवं माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया तथा बधाई दी।

स्वागत तथा बधाई देने वाले में मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम,पूर्वी मंडल अध्यक्ष बेचन साव, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो,आदित्य साहू सोनी, अशोक साव, किशोर राणा,

पूर्व महामंत्री नरसिंह प्रसाद, नौशाद आलम, अनुज कुमार यादव, सुमन गिरी, नंदकिशोर महतो, सत्यजीत विद्या अलंकार,हीरालाल साव,अवध किशोर कुमार, पवन कुमार, नीरज मालाकार, धर्मेंद्र प्रसाद, मनु कुमार, राहुल कुमार,के अलावा दर्जनो भाजपाई कार्यकर्ता उपस्थित है ।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *