• Thu. Mar 5th, 2026

डम्पिंग कार्य के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Dec 12, 2025

लोयाबाद।

लोयाबाद पांच नंबर के ग्रामीणों ने राम अवतार प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे ओबीआर डम्पिंग कार्य के खिलाफ गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार हो रही डम्पिंग से क्षेत्र में धूल-गर्दा उड़ रहा है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। न तो नियमित पानी छिड़काव हो रहा है और न ही कंपनी गांव के मंदिर का सौंदर्यीकरण करा रही है। साथ ही ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों को नियोजन देने की मांग भी उठाई।

 

ग्रामीणों ने ओबी डम्पिंग स्थल पर पहुँचकर काम को पूरी तरह रोक दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति की जानकारी मिलने पर कंपनी के मैनेजर आदित्य सिंह मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों से बातचीत की। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने अपनी सभी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।

 

मैनेजर आदित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि 13 दिसंबर, शनिवार को कंपनी और ग्रामीणों के बीच औपचारिक बैठक कर सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और समाधान की दिशा में कदम उठाया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और ओबीआर डम्पिंग का कार्य पुनः शुरू कराया गया।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय तिथि पर उनकी समस्याओं का हल नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन को बाध्य होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *