• Mon. Mar 2nd, 2026

अवैध शराब के खिलाफ चौका थाना पुलिस का ऑपरेशन जारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 12, 2025

चौका थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चावलीवासा जूड़िया नाला के किनारे अवैध रूप से संचालित भट्टी पर छापा मारा और 100 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया। पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग होने वाले सामग्री को भी जप्त कर लिया है।

*गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई*

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चावलीवासा जूड़िया नाला के किनारे अवैध रूप से भट्टी का निर्माण देशी महुआ के कारोबार को संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और भट्टी को नष्ट कर दिया।

*दारू माफियाओं में हड़कंप*

इस कार्रवाई से दारू माफियाओं में हड़कंप मच गया है और भट्टी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जो भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *