• Fri. Mar 6th, 2026

लायन डॉक्टर आर. के. शर्मा को दूसरी बार मिला अंतर्राष्ट्रीय लायन पुरस्कार

admin's avatar

Byadmin

Dec 11, 2025

 

कोलकाता। कोलकाता हिंदुस्तान क्लब लिमिटेड में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय लायन सम्मान समारोह में लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल के संस्थापक अध्यक्ष लायन डॉक्टर आर. के. शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नए क्लब की सफल स्थापना के लिए क्लब एक्सटेंशन चेयरपर्सन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए. पी. सिंह द्वारा प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान कर दिया गया।

 

इससे पूर्व भी लायन डॉक्टर शर्मा को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉक्टर पैटी हिल एवं लायन ब्रायन सियान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लगातार सराहना प्राप्त हो रही है।

 

समारोह के दौरान जैसे ही लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल एवं लायन डॉक्टर आर. के. शर्मा का नाम घोषित हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। धनबाद से पहुंचे 322 ए के सभी सदस्य इस उपलब्धि पर उत्साह से झूम उठे।

 

अध्यक्ष लायन डॉक्टर शर्मा ने इस सम्मान को क्लब के सभी सदस्यों का सामूहिक प्रयास बताते हुए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, टेल ट्विस्टर सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक आभार प्रकट किया।

 

क्लब के सचिव रामचंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष मथन चंद्र दसौंधी, तथा टेल ट्विस्टर कृष्णा प्रसाद ने इस उपलब्धि को सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, समन्वय, और समाजसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम बताया।

 

लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल लगातार सामाजिक उत्थान, मानवता की सेवा और संगठनात्मक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है, और यह सम्मान क्लब की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *