
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:-बीसीसीएल क्षेत्र के केन्दुआडीह गैस रिसाव कांड को संज्ञान में लेते हुए पीएमओ के निर्देशन पर बुधवार को सीआईएल (कोलकाता) के चेयरमैन सनोज कुमार झा धनबाद पहुँचे ।उन्होंने पीबी एरिया के केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत गैस-प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ में बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल, सिम्फर, बीसीसीएल के अन्य अधिकारीगण , रेस्क्यू टीम और बीसीसीएल की तकनीकी टीम निरिक्षण में शामिल थे। श्री झा ने सिम्फर और डीजीएमएस के अधिकारियों के साथ उत्पन्न हालात की समीक्षा की और गैस रिसाव के रोकथाम के लिए विस्तृत तकनीकी की भी जानकारी ली बताते चले की केंदुआडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीसीसीएल के गेस्ट हाउस, नयाधौडा, राजपूत बस्ती, इमामबाड़ा,कन्दुआ न०5 आदि क्षेत्रों में निरंतर हो रहे जहरीले गैस रिसाव से दो महिलाओं के जान गंवाने और दर्जनों गैस से पिडित होने तथा आठ दिन गुजर जाने के बाद भी गैस रिसाव की स्थिति तनिक भी सुधार नही होने के मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा पूरे टीम के साथ गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरा करने पहुंचे। उनके साथ कोल इंडिया के डीटी अच्युत घटक, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीटी (ऑपरेशन) संजय सिंह, एचआर डायरेक्टर एम के रमैया सहित अधिकारीगण मौजूद थे। सुबह चेयरमैन झा ने सबसे पहले बीसीसीएल गेस्ट हाउस (पुराना जीएम बंगला) में उच्चतम पीपीएम वाले स्थानों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मस्जिद मोहल्ला और राजपूत बस्ती पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। लोगों ने गैस रिसाव रोकने की मांग दोहराई, जिस पर चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि “इस समय विस्थापन की नहीं, आपकी सुरक्षा की चिंता पहली प्राथमिकता है। कृपया सुरक्षित स्थान या राहत शिविर में ही रहें।”

फिर हिंदी भवन के समीप राहत शिविर पहुंचे, जहाँ भोजन, स्वास्थ और रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया एवम चिकित्सकों की टीम से बात कर मरीजों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर पुटकी सीओ विकाश आनन्द,केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडे,पीबी एरिया महाप्रबंधक जीके मेहता,डब्ल्यू जे एरिया के महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी,सेफ्टी ऑफिसर जे के सिंह,गोपालीचक परियोजना पदाधिकारी लखनलाल बर्णवाल,केंद्रीय चिकित्सालय जगजीवन नगर के चिकित्सक सुनील कुमार,पूनम द्विवेदी,वंदना,शशि कुमार रवि,ठाकुर मनी,दृश्या,मोनी दीपिका,विवेक कुमार विभूति कुजूर,मोहिंदर मंडल,संध्या विंद उपस्थित थे। वहीं ग्रामीणों की ओर से जय प्रकाश चौहान,मनोज रॉय, अन्नू पासवान,दीनानाथ सिंह,मेघनाथ वर्मा,राहुल गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
