• Thu. Mar 5th, 2026

गोमो में मालगाड़ी दुर्घटना, दो घंटे तक ठप रहा यार्ड जाने का मार्ग

admin's avatar

Byadmin

Dec 9, 2025

गोमो : पूर्व मध्य रेलवे के नेताजी सुभास चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर मंगलवार की सुबह अंडाल से गोमो यार्ड की ओर आ रही एनएमजी नामक खाली मालगाड़ी अपर लाइन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।यह घटना कैरेज एंड वैगन कार्यालय के समीप अप लाइन संख्या-6 पर हुई।

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन से जुड़ी नौवीं बोगी पटरी से उतर गई। घटना के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। समय रहते कंट्रोल को सूचना मिलते ही दुर्घटना यान की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी के नीचे फंसे पहिये को दुरुस्त कर लिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *