
धनबाद, — सहदेवा फ़ाउंडेशन द्वारा आज एसजेएएस अस्पताल में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अभियान में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सुचारु संचालन में सभी वालंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर Leo Club of BIT Sindri ने स्वयंसेवी साझेदार के रूप में सक्रिय सहयोग दिया, जिसके लिए सहदेवा फ़ाउंडेशन ने क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
सहदेवा फ़ाउंडेशन का कहना है कि रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य में समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। संगठन आगे भी ऐसे मानवता-सेवा के अभियानों को निरंतर जारी रखेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
