• Thu. Mar 5th, 2026

हजारीबाग: दसकर्मा कार्यक्रम में गए बुजुर्ग का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका, विधायक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

admin's avatar

Byadmin

Dec 7, 2025

 

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंगवारी निवासी 65 वर्षीय *सीता राम साव पुत्र चितामन साव बीते रात्रि (6 दिसंबर) करीब 10 बजे गांव के ही जगदीश साव की पत्नी के निधन के बाद आयोजित दसकर्म कार्यक्रम* में शामिल होने गए थे। वे अपने पड़ोसी भोला साव पुत्र स्वर्गीय विफा साव के साथ गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने रात भर और सुबह तक काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुत्र संजीत कुमार साव ने केरेडारी थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। उसी को लेकर प्रशासन ने अपना खोजबीन करना शुरू कर दी और प्रशासन को सूचना मिली कि पास के ही वेद आहरा हेत गढ़ा में एक कुएं में शव तैरता दिख रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान सीताराम साव के रूप में की गई है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

 

*प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है।*

 

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

 

*बड़कागांव विधायक माननीय रोशन लाल चौधरी ने घटनास्थल पर अपनी प्रतिनिधियों को भेजा जो शव को देखकर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत विधायक जी को खबर किया। और विधायक जी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर 24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।*

 

विधायक ने कहा,

“हमारे क्षेत्र में इस तरह की जघन्य घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को रोकना ही होगा, तभी क्षेत्र में अमन-चैन रहेगा।”

 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ग्रामीणों में भय का माहौल है और सभी दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *