• Fri. Mar 6th, 2026

कुल्टी के एलसी मोड़ के निकट नेपाली धोड़ा के पास बेटा ने अपनी ही मां की कर दी हत्या

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी के एलसी मोड़ के निकट नेपाली धोड़ा के पास बेटा ने अपनी ही मां की बिति रात हत्या कर दी। हत्या को लेकर कुल्टी पुलिस ने बेटा को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को जप्त करने के बाद अत्यंत परिक्षण को जिला अस्पताल भेज दिए हैं

एलसी मोड़ के नेपाली धोडा के रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया हैं कि लगभग 50 वष॔ महिला सुशीला सिन्हा घर के बाहर मोदी खाना की दुकान चलाती थी। बड़ा बेटा आईटीबीपी फोर्स में कार्यरत हैं और छोटा बेटा विशाल सिन्हा मां के पास रहता था। विशाल को नशा की लत थी और आए दिन मां से झगड़ा करता था। कोई काम भी नहीं करता था। जिससे मां परेशान थी।

इस बात को वहा रहने वाले सभी लोग जानते थे। जब कि मृतक का देवर ज्योती सिन्हा भी वही पर रहता है। स्थानीय लोग ने बताया कि बिति रात लगभग ग्यारह से बारह बजे के लगभग किसी बात को लेकर मां बेटा में झगड़ा होने पर मां सुशीला की किसी वजनदार लोहे से मार कर हत्या कर दी। घर पर ताला बंद रहने के कारण परिवार के किसी भी लोगों से बातचीत नहीं हो सकी और परिवार का कोई भी सदस्य वहां उपस्थित नहीं था।

घटनास्थल पर मौजूद कुल्टी थाने के एएसआई वसिम हुसैन ने बताया मृतक का शव मोदी दुकान से बरामद किया हैं और जिस वजनदार समान से हत्या की गई हैं। उसे जप्त कर लिया गया हैं और हत्यारोपी बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

हत्यारोपी ने खून के छीटे मिटाने का प्रयास किया हैं। बगल में स्थित सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी खंगलने का प्रयास किया जा रहा हैं। बड़ा बेटा महाराष्ट्र में रहता हैं, उसे खबर कर दी गई हैं तथा देर साम तक लौटेगा। दुकान की जांच हेतू चारो तरफ से घेराबंदी कर दुकान को शील कर दिया गया हैं। देवर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल गया हैं। परिवार में कोई नहीं रहने पर आभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *