• Fri. Mar 6th, 2026

धनबाद में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ‘फेडरेशन ऑफ डीवीबीडीओ’ का गठन; उपायुक्त और एसएनएमएमसीएच अधीक्षक से मुलाकात का लिया गया निर्णय

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2025

 

धनबाद: धनबाद जिले की निबंधित रक्तदान सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आज “बाबूजी का दलान” (पंडित क्लिनिक रोड, बरटांड़) में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। यह बैठक गोपाल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में हुई और इसका संचालन रवि शेखर ने किया।

 

फेडरेशन ऑफ डीवीबीडीओ का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से एक नई समिति का गठन किया गया, जिसका नाम फेडरेशन ऑफ डीवीबीडीओ (धनबाद वॉलंटरी ब्लड डोनेशन ऑर्गनाइजेशन) रखा गया है।

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

 

पद पदाधिकारी

अध्यक्ष गोपाल भट्टाचार्य

उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता चौहान, श्रीमती पिंकी गुप्ता

सचिव गौतम कुमार मंडल

संयुक्त सचिव दीपेश चौहान, रवि शेखर

कोषाध्यक्ष राजन सिन्हा

मीडिया प्रभारी इरशाद आलम

कार्यकारी सदस्य सौरव सिंह, अंकित राजगढ़िया, रवि सिंह, चरणप्रीत सिंह, बेनज़ीर परवीन

बैठक में मधुमिता एडु मैड फ़ाउंडशन, रायजिंग चैरिटेबल ट्रस्ट, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, रोटी बैंक यूथ क्लब, समर्पण एक नेक पहल, जन अधिकार मंच, पंख एक नई दिशा, मुस्कान एक प्रयास और रेड क्रॉस (समाजसेवी) जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रमुख मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से मुलाकात

नवगठित फेडरेशन ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर धनबाद के उच्च अधिकारियों से लिखित रूप में मिलने का निर्णय लिया है:

एसएनएमएमसीएच अधीक्षक से मुलाकात (21 नवंबर, शुक्रवार): रक्तदान के बाद मिलने वाली रिफ्रेशमेंट राशि को ₹25/- से बढ़ाकर ₹100/- करने की मांग के लिए दोपहर 12 बजे मुलाकात।

धनबाद उपायुक्त से मुलाकात (26 नवंबर, बुधवार): झारखंड की नई रक्त नीति के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए दोपहर 12 बजे मुलाकात।

फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल भट्टाचार्य ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *