• Thu. Mar 5th, 2026

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 

admin's avatar

Byadmin

Nov 17, 2025

 

बोकारो थर्मल

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सकों की एक विशेष टीम ने विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस शिविर में छात्रों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, आँख, कान, दांतों की जांच सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य बीआर डे ने डीवीसी अस्पताल के सम्मानित चिकित्सकों एवं उनकी टीम का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने की दिशा में जागरूक बनाते हैं। चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, तथा पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही उन्होंने छात्रों को दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य संबंधी अच्छे व्यवहार अपनाने की सलाह भी दी। विद्यालय परिवार ने चिकित्सक टीम के प्रभावी सहयोग और समय प्रदान करने के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *