
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

कुटुंबा (औरंगाबाद),

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा बगाही पंचायत में पूर्व मुखिया स्वर्गीय विनोद कुमार मेहता की पुण्यतिथि समारोह बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुशवाहा समाज सहित शोषित वर्ग के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय विनोद कुमार मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई, जिसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंडिया गठबंधन के कुटुंबा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार राम ने स्वर्गीय विनोद मेहता को अपना घनिष्ठ मित्र बताते हुए उनके समाज सेवा और जनकल्याण कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मेहता सदैव गरीब, दलित और शोषित वर्ग की आवाज़ रहे। उन्हें याद करते हुए राजेश राम की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुटुंबा विधानसभा के पर्यवेक्षक एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा –
“नब्बे प्रतिशत शोषित वर्ग का नेतृत्व करने वाले राजेश कुमार राम को कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राजेश राम एक कर्मठ, सुलझे हुए और मिलनसार जनप्रतिनिधि हैं। वे तीसरी बार हैट्रिक लगाकर विधानसभा में विकास का नया इतिहास रचेंगे।”
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा “वोट की चोरी” करके चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और “चोरी करने वाले चौकीदारों” को सबक सिखाएंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा से आए एआईसीसी कोऑर्डिनेटर सोमदेव ने कहा
“माननीय राजेश कुमार राम अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। उनकी जीत सुनिश्चित है। इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता तन, मन और धन से लगाकर उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।”
सभा के अंत में स्वर्गीय विनोद मेहता की पत्नी गीता देवी ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके पति के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संजय कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, भरत कुमार, नीरज कुशवाहा, रवि शंकर चंद्रवंशी, राजू मेहता, विनोद मेहता, चांदनी अहमद सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में “राजेश राम जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
