• Sun. Feb 15th, 2026

जन सूराज की नेत्री ने जनता से किया वादा — पारदर्शी शासन और समग्र विकास का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Nov 7, 2025

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से जन सूराज पार्टी की जानी-मानी नेत्री अर्चना चंद्र यादव ने विधान सभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव, गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और आगामी चुनावों में अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

अर्चना चंद्र यादव ने जनता से संवाद के दौरान कहा कि,

“जन सूराज आंदोलन जनता के विश्वास और सहभागिता पर आधारित है। हमारा उद्देश्य राजनीति में पारदर्शिता लाना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देना है। मैं आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से अपने क्षेत्र का समग्र विकास करना चाहती हूं।”

जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने फूल-मालाओं से अर्चना चंद्र यादव का स्वागत किया और उनके विचारों की सराहना की।

नेत्री ने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं जैसे — सड़क, बिजली, पानी और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद जन सूराज की सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी और हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।

अभियान के अंत में उन्होंने कहा कि,

“यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सोच और प्रणाली परिवर्तन का है। जन सूराज का उद्देश्य जनता की भागीदारी से एक नए बिहार का निर्माण करना है।”

जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में जन सूराज के प्रति लोगों का जोश और समर्थन देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *