• Sat. Mar 7th, 2026

बोकारो थर्मल में गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2025

बोकारो थर्मल

सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को बोकारो थर्मल स्थित गुरुद्वारा में बेरमो के सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के अंतर्गत आनेवाले गुरुद्वारों के ‘प्रकाश पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया।

बेरमो सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो थर्मल, कथारा, गोमिया, जारंगडीह, जरीडीह बाजार, सुभाष नगर और करगली सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे गुरुद्वारा परिसर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रकाश पर्व के दौरान गुरुद्वारा में सरदार परमतजीत सिंह द्वारा विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया। इसके पूर्व 3 नवंबर से जारी अखंड पाठ का समापन किया गया। आंध्र प्रदेश से आए रागी जत्था एवं उनकी टीम के सदस्यों ने अपनी मधुर और ओजपूर्ण प्रस्तुति से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जत्था के मुख्य प्रचारक जगदीश राज सिंह और उनकी टीम के सदस्य सतपाल सिंह, उदिता किरण और लावण्या ने ‘शबद कीर्तन’ और ‘भजन’ प्रस्तुत किए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रवचन के दौरान, जगदीश राज सिंह ने गुरु नानक देव जी के मूलमंत्र ‘मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने उस समय समाज को अंधविश्वास और ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त कराने का मार्ग दिखाया था। आज हमें उनके दिखाए ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ ईमानदारी से कमाओ, ईश्वर को याद रखो, और बांटकर खाओ के सिद्धांत को जीवन में उतारने की जरूरत है। मौके पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।

डीवीसी बोकारो थर्मल के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, वरीय जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, वरीय प्रबंधक सुरजीत सरकार, जिप सदस्य शहजादी बानो, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव सहित दीपक महतो, सदन सिंह, जानकी महतो, विकास सिंह, रिंकू सिंह, श्रवण सिंह, ब्रज किशोर सिंह, रामेश्वर साव और मोतीलाल महतो भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर में सभी लोगों ने जाति-धर्म का भेद भुलाकर एक साथ भोजन किया।

स्थानीय गुरुद्वारा कमिटी और सेंट्रल कमिटी के सदस्यों में से अध्यक्ष मनजीत सिंह, सचिव बक्शी सिंह, कोषाध्यक्ष धरम सिंह, बलविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिनोद भाटिया, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, यशपाल सिंह, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, विक्की, विशाल सकूजा,

बंटी सकूजा, सविंदर सिंह, अंजू कौर, हरविंदर कौर, अमरजीत कौर, मनीषा सकूजा, मनीषा नैयर, मंजू कौर सहित सेंट्रल कमिटी के प्रधान गुरमीत सिंह, सचिव अमृत पाल सिंह, निशान सिंह, बबलू सिंह, शार्दूल सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात सेवा की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *