• Sun. Feb 15th, 2026

पहले मतदान, फिर जलपान” — डीएम श्रीकांत शास्त्री का ग्रामीणों को संदेश

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2025

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन रामनगर में स्वीप कार्यक्रम के तहत एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि आपका एक वोट आपके क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। अतः 11 नवंबर 2025 को सबसे पहले मतदान करें, उसके बाद ही जलपान करें। उन्होंने मतदान को एक नागरिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है और प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आती है।

ग्रामीणों ने रखीं विकास की कई प्रमुख मांगें

संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और विकास की जरूरतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने नाली, गली, सड़क, और पंचायत के पुस्तकालय भवन के निर्माण की मांग की। साथ ही, ग्रामीणों ने स्थानीय तालाब के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि गांव में जल संरक्षण और पर्यावरणीय सौंदर्य दोनों को बढ़ावा मिल सके।

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन योजनाओं की स्वीकृति लंबित है, उन्हें शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला प्रशासन और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अंतरा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) राजनराय राय, बीपीएम नवर्चन गहरवार, कल्याण पदाधिकारी प्रतिमा तिवारी, सीडीपीओ स्वेता कुमारी, शिक्षक राजेश कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार, रमाशंकर सिंह, विकास कुमार सिंह, रौशन खान, अमीकेश पासवान, जनार्दन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आनंद कुमार, सतेंद्र पासवान, पुष्पा कुमारी, और सुनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

डीएम ने प्रशासन और जनता के बीच सहयोग का दिया संदेश

कार्यक्रम के अंत में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन जनता के सहयोग से ही विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर संबंधित पदाधिकारियों से सीधे संवाद करें।

उन्होंने कहा, “प्रशासन और जनता के बीच संवाद से ही विकास की राह आसान होती है। आपका सहयोग ही औरंगाबाद जिले को एक मॉडल जिला बनाएगा।

यह संवाद न केवल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि गांव के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी साबित हुआ। ग्रामीणों ने डीएम के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के संवाद नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि गांव की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *