• Wed. Mar 18th, 2026

पेंक नारायणपुर थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने दिए कई दिशा निर्देश 

admin's avatar

Byadmin

Sep 23, 2025

 

 

तुलसी प्रसाद नावाडीह बोकारो

बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को की गई | जिसका संचालन भुनेश्वर तुरी ने किया |

इस बैठक में ऊपरघाट के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गण्यमान्य बुद्धि जीवियों ने भाग लिया | बारी बारी से अपनी अपनी बातों को रखा | सारी बातों को सुनने के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा हमारी टीम सभी जगह पर निरिक्षण करेंगे एवं जैसी आवश्यकता हो पुलिस दल आपकी सहायता करेंगे | सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जाएगा | शराब पर पाबंदी लगा दी जाएगी |

दुर्गा पूजा शांति एवं सोहार्द पूर्ण मनायें | सरकारी दिशा निर्देश का पालन करें | इस मौके पर इस मौके पर थाना के सुभाष कुमार, रनजय कुमार, नरेंद्र तिवारी, मनोहर तिर्की,तुलसी सिंह, नुनुचंद महतो, मुखिया ललिता देवी, मिसरी लाल महतो, खुर्शीद आलम, बसारथ अंसारी, खगेन्द्र महतो, योगेन्द्र कुमार रंजन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *