• Wed. Mar 18th, 2026

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से आयुर्वेद दिवस मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

Sep 23, 2025

 

बोकारो थर्मल

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मंगलवार को धूमधाम से आयुर्वेद दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका सोनिया कर्ण ने आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति के विषय में विस्तार से बताया।

इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पोस्टर की प्रदर्शनी और कविता पाठ किया गया। कक्षा ग्यारह की छात्रा ने आयुर्वेद पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीआर डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको अपना महान भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। चिकित्सा पद्धति के लिए आयुर्वेद को प्राथमिकता देना चाहिए। भगवान लक्ष्मण के इलाज हेतु भी संजीवनी बूटी का इस्तेमाल किया गया था। आयुर्वेद प्रकृति आधारित चिकित्सा पद्धति है जिसमें जड़ी बूटियों द्वारा स्थायी इलाज किया जाता है।

सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर शशि भूषण पटेल, विभा रानी श्रीवास्तव, शशि रंजन एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *