• Fri. May 8th, 2026

दून पब्लिक स्कूल, सतकीरा धनबाद का नाम एक बार फिर बच्चों ने किया रोशन

admin's avatar

Byadmin

Sep 17, 2025
crescent ad

 

नावाडीह / बोकारो

गिरिडीह टाउनहॉल में आयोजित चौथा इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में दून पब्लिक स्कूल, सतकीरा धनबाद के छात्रों अनिमेष आनंद 20 किलो वर्ग में गोल्ड एवं ब्रॉज, मानिबू सिंह 25 किलो वर्ग में गोल्ड एवं ब्रोंज, काव्य कुमारी 30 किलो वर्ग में गोल्ड एवं सिल्वर, प्रियांशु रजवार 35 किलो वर्ग में सिल्वर एवं ब्रोंज, सत्यम कुमार 40 किलो वर्ग में गोल्ड एवं ब्रोंज, कृष्ण मुर्मू 45 किलो वर्ग में गोल्ड एवं सिल्वर लाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीतकर विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में भारत और नेपाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी कराटे प्रतिभागियों को कराटे कोच पायल कुमारी के देखरेख में भेजा गया था। गिरिडीह से डुमरी आने पर कराटे खिलाड़‌यिों को जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, भाजपा मंत्री बबीता जायसवाल, अजीत कुमार, अजय कुमार रजवान, मनोज कुमार सिंह, सुमन सिंह, महेंद्र मंडल, लक्ष्मी देवी, विश्वनाथ आनंद, शंकर स्वर्णकार, महावीर तूरी, संजीव कुमार स्वर्णकार आदि काफी संख्या में परिजन उपस्थित थे। स्कूल के खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। बच्चों की जीत से विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रिंसिपल अमित कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़‌यिों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रौशन करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *