
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के लखनाहवा गांव के लकड़ाही जंगल में टंडवा थाना पुलिस,एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। ये हथियार जंगल में जमीन में छुपाकर रखे गए थे, जिसे नक्सली किसी बड़ी साजिश के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी में थे।

पुलिस ने यह कार्रवाई कर उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। जानकारी देते अधिकारीयो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर टंडवा थाना क्षेत्र के लखनाहवा गांव के लकड़ाही के जंगलों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक 9 एम एम देशी करबाईन ,315 बोर 11 जिंदा कारतूस, 9 एम एम पिस्टल का खाली कारतूस, रायफल का तीन स्प्रिंग, एक रायफल बट, 4 एमुनेशन पोच, 4 बट पोच,फुनत्रु एक तथा हथियार सफाई करने का सामान बरामद किया है। सभी सामान जमीन के भीतर छुपा कर रखा गया था, जिसे टीम ने सतर्कता के साथ बाहर निकाला। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान कोई नक्सली गिरफ्तार नहीं हो सका।
अधिकारीयो ने कहा कि नक्सली इन इलाकों में दोबारा संगठन को मजबूत करने की कोशिश में हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते वे लगातार बैकफुट पर हैं। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी निगरानी और ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।इस अभियान में काला पहाड़ एस एस बी टीम के निरीक्षक सामान्य अरविंद सिंह जडेजा, एसटीएफ टीम एस आई अशोक कुमार प्रजापति,टंडवा थाना एस आई संजय कुमार समेत संयुक्त पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
