• Mon. Feb 16th, 2026

अवैध देशी महुआ शराब के साथ एक तश्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब की बरामदगी की गई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान औरंगाबाद जिला के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोला गजाधर वीघा गांव निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। मामले में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र मे शराब बिक्री की जा रही है।

सूचना पर सशस्त्र पुलिस दल बल के साथ छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान शराब की बरामदगी की गई। जिसमें मौके से 132 लीटर टनाका देशी शराब बरामद किया गया। मौके से शराब कारोबारी नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोला गजाधर वीघा गांव निवासी शंकर यादव को गिरफ्तार किया गया है। शराब को जप्त कर थाना लाया गया। मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही छापेमारी अभियान मे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *