• Mon. Feb 16th, 2026

नवीनगर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, बूथ लेबल पर मजबूती का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2025

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर अनुग्रह नारायण स्टेडियम में एनड़ीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पुर्व सांसद सह नवीनगर पुर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गयी। नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में

आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए 2025 में फिर से मजबूत एनडीए की सरकार का संकल्प दोहराया। बूथ लेबल पर मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने किया तथा संचालन जदयू विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर अरुण शर्मा ने किया। सामूहिक रूप से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगत अतिथियों का फूल माला अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवहर सांसद लवली आनंद ने कहीं की नवीनगर से हमारा पुराना रिश्ता रहा है। बिहार में जब जंगल रहा था, तब कुछ समय के लिए नवीनगर से मैं भी विधायक रही थी और क्षेत्र में हर संभव विकास कार्य करने का प्रयास किया उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते नवीनगर को अनुमंडल बनाए जाने की बात कही। वही लोगों को आश्वस्त करते हुए कहीं की यदि इस बार एनडीए की सरकार बनती है

तो नवीनगर को अनुमंडल बनना तय है। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते औरंगाबाद के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मिथिला की पावन धरती माता सीता की भूमि से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को गाली दिया गया उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बिहार की पहचान अखड संस्कृति की रही है ना की गाली से। उन्होंने एस आई आर का चर्चा करते कहां की यह प्रधानमंत्री मोदी का विरोध था बिहारी को गाली देने वाले को बिहार में सम्मानित किया जाता है l

उन्होंने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की और कहां की नवीनगर देशभर में ऊर्जा का हब बना हुआ है। अभी हाल ही में बिक्रमगंज की सभा से प्रधानमंत्री मोदी ने नवीनगर थर्मल पावर परियोजना में 800 मेगावाट की तीन और इकाई की शिलान्यास किया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते नवीनगर पुर्व विध्याक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एकजुट एनडीए बिहार के विकास का आधार है। उन्होने ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक पक्की सड़कें बनी हैं। सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त की है। प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। भविष्य में महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की राशि मिलेगी। उन्होने कहा कि आने वाले समय में और भी बडे विकास कार्य किये जायेंगे।

वहीनेताओं ने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए गठबंधन की मजबूती दिखाएगा। सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, हम पार्टी के रणधीर सिंह वाल्मीकि नगर सांसद, जदयू के पूर्व सांसद एवं विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के संजय गुप्ता नबीनगर प्रमुख लव कुमार सिंह सहीत कई अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। और एनडीए उम्मीदवार को जीत दिलाने पर बल दिया। इस दौरान मौके पर राम लखन प्रसाद सिंह ,सूर्यवंश सिंह ,उदय प्रताप सिंह, सोनू कुमार सोनी, राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू, सुधा सिंह, कुमार अवधेश सिंह,मालती देवी सहित हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *