• Fri. Mar 20th, 2026

पंचेत: डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ दामोदर वैली वस्तुहारा संग्राम समिति ने निकाली बाइक रैली

admin's avatar

Byadmin

Sep 7, 2025

 

पंचेत: दामोदर वैली वस्तुहारा संग्राम समिति, पंचेत यूनिट द्वारा आज एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ झारखंड और बंगाल के ग्रामीणों को जागरूक करना था।

रैली का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से लोगों को उनके हक और अधिकार के बारे में बताया जा रहा है, ताकि वे इस आंदोलन में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन ने ‘देश हित’ के नाम पर लगभग 10,000 परिवारों की जमीन का अधिग्रहण किया था, लेकिन आज तक उन्हें न तो मुआवजा मिला है और न ही नियोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा या सड़क जैसी कोई सुविधा दी गई है।

मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया कि अब डीवीसी प्रबंधन एनटीपीसी के माध्यम से सोलर प्लांट लगाकर उनकी जमीन को फिर से हड़पना चाहता है और विस्थापित ग्रामीणों को ही अतिक्रमणकारी बता रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि डीवीसी पुलिस प्रशासन का भय दिखाकर ग्रामीणों की जमीन को लूटना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समिति ने यह भी जानकारी दी कि 15 अक्टूबर को पंचेत में एक विशाल जनसभा रखी गई है, जिसमें झारखंड और बंगाल के लगभग 30 से 40 हजार लोग विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारों की यह लड़ाई एक दिन इतना बड़ा रूप लेगी कि जिसका इतिहास लिखा जाएगा।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *