
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राज कुमार ने आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, औरंगाबाद अंचल, अग्रणी बैंक प्रबंधक आनंद वर्धन, क्षेत्रीय प्रबंधक बिहार ग्रामीण बैंक अरविंद कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अनुपम कुमार तथा बैंकिंग उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव शामिल हुए।

बैठक में जिला जज ने कहा कि बैंक ऋण से संबंधित मामलों के निस्तारण में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले ऋण मामलों का निपटारा इस तरह किया जाए जिससे पक्षकारों को अधिक से अधिक राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अनुदान पर बैंक शाखाओं द्वारा ब्याज वसूली से संबंधित शिकायतें सामने आई हैं, इसलिए सभी बैंक अधिकारी स्थापित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करें। जिला जज ने स्पष्ट किया कि ऋण विवादों में बैंकों को लचीला रवैया अपनाना चाहिए, ताकि पात्र ऋणधारकों को अनुदान और राहत का पूरा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल भी उपस्थित रहीं।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
