• Wed. Apr 1st, 2026

छुपाकर रखी शराब पुलिस ने किया बरामद, तस्कर फरार

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2025

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

crescent ad

नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। तलाशी के दौरान छुपाकर रखे देसी शराब बरामद किया है।

मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपधयाय ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई की गयी।पता चला की अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। जिसमें महुअरी गांव से 30 लीटर महुआ चुलाई देशी शराब बरामद किया गया है। हालांकि इस क्रम में कारोबारी पुलिस के हाथ नही लगा।

मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वही छापेमारी अभियान मे एस आई राजू कुमार,जितेन्द्र कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के लिए छुपाकर रखी गयी थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर तस्कर के मंसूबे को नाकाम कर दिया। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *