• Fri. Mar 6th, 2026

फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2025

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी श्रवण कुमार तथा

कुटुम्बा थाना क्षेत्र के सुधपुर नौघड़ा गांव निवासी सरोज पासवान के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले मे कुटुम्बा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार कुटुम्बा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी श्रवण कुमार पिता धिरेन्द्र सिंह तथा कुटुम्बा थाना क्षेत्र के सुदपुर नौघड़ा गांव निवासी सरोज पासवान पिता यदुवंश पासवान के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *