
बड़कागांव। प्रखंड के सांढ़ पंचायत स्थित नवोदय विकास फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को नवोदय विकास युवा खेल मैदान छपेरवा सांढ मे किया गया।

इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया है जिसका पहला मुकाबला मैच आज लिटिल स्टार युवा क्लब बरतुआ बनाम तूफान युवा क्लब गोंदलपूरा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। वही आयोजन कमिटी के द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री चौधरी सहित विशिष्ट अतिथियों को गाजे बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा है कि ऐसे टूर्नामेंट के जरिए क्षेत्र में एक खेल क्रांति आ रही है।विधायक ने आने वाले समय में इस मैदान की कायाकल्प करने के लिए पहल करने की बात कहीं।

आगे उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि अगले साल 2026 में इसी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने से पहले इस मैदान में हम प्रयास करेंगे कि सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा दिया जाए। सभी खिलाड़ी खेल भावना से मैच को खेलें।
मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, नव चयनित बीडीओ सावित्री कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता टुकेश्वर प्रसाद , मुखिया सुलेखा कुमारी, उपेंद्र कुमार, हेवंती देवी, पूर्व मुखिया भीखन महतो ,पूर्व मुखिया कार्तिक महतो, पंसस रंजीत चौबे, कामेश्वर महतो,
आजसू जिला सचिव, तपेश्वर कुमार तपस, मटुकधारी महतो, अवध किशोर कुमार, ग्राम अध्यक्ष छपेरवा, सचिव ,टूर्नामेंट के अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद दांगी, सचिव , कोषाध्यक्ष नवोदय युवा क्लब के अध्यक्ष , सचिव, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
