
चौपारण प्रतिनिधि

बरही विदीधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को सामुदायिक अस्पताल चौपारण को अपने विधायक निधि से अत्याधुनिक वातानुकूलित एंबुलेंस भेंट की है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने एंबुलेंस की पूजा अर्चना कर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर वाहन को आमजनों के लिए अस्पताल प्रबंधन को समर्पित किया। मालूम हो कि पिछले दिनों चौपारण वासियों ने विधायक से मिलकर क्षेत्र में एंबुलेंस की कमी की शिकायत की थी।

ग्रामीणों की इस मांग पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लिया और जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए, रविवार को विधायक ने प्रबंधन को एंबुलेंस समर्पित की। विधायक ने कहा कि दनुआ घाटी में अक्सर होने वाले हादसों के कारण घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था, जिससे कई कीमती जानें चली जाती थीं। विधायक ने कहा ने कहा कि नई एंबुलेंस क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी और आपातकाल में लोगों की जान बचाने में मददगार बनेगी। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने विधायक की सराहना की है।
मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ फरहाना महफूज़, डॉ डीएन ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, सुनील सिंह, मुखिया जानकी यादव, ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, जनार्दन सिंह भाजपा नेता गजाधर प्रसाद, विकास यादव, भाजयुमो अध्यक्ष रंजन सिंह, उपेंद्र सिंह, रितेश सिंह, अशोक केशरी, रंजीत बर्णवाल, इन्द्रदेव दांगी, रामचन्द्र सिंह, सुधीर केशरी, अर्जुन राणा, राजेन्द्र भगत, गुलाब रजक, शिक्षक शिवकुमार यादव, मंच सिंह, पप्पू अंसारी जहांगीर आलम, दया सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह,
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
