
रांची: अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव कुमार हरि के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के माननीय राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय अध्यक्ष अशोक राम, धनबाद जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हरि, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास कुमार हरि और रामगढ़ से युवा नेता अमित कुमार हरि शामिल थे।

यह मुलाकात 7 अगस्त को राजभवन के समक्ष आयोजित हाड़ी अधिकार महाधरना से संबंधित 13 सूत्री मांगों को लेकर हुई। महाधरना के दौरान राज्यपाल महोदय से मुलाकात के लिए समय मांगा गया था, जिसके आलोक में आज प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव कुमार हरि ने राज्यपाल महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने विस्तारपूर्वक 13 सूत्री मांगों को राज्यपाल के समक्ष रखा और समाज तथा राज्य में हाड़ी जाति के लोगों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, इस समुदाय के उत्थान और अधिकारों के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर जोर दिया।
मुलाकात के बाद, राज्यपाल महोदय ने अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के कार्यों की सराहना की और उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे हाड़ी जाति से जुड़ी सभी समस्याओं और मांगों को आज ही मुख्यमंत्री को मांग पत्र के साथ अग्रसारित करेंगे।
इस बैठक को हाड़ी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में एक नया अध्याय जोड़ता है। इस मुलाकात ने समाज के लोगों में एक नई उम्मीद जगाई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
